बुलंदशहर। सपा - रालोद गठबंधन प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - जानिए पूरा मामला

बुलंदशहर। सपा - रालोद गठबंधन प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - जानिए पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता और कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन का कोई न कोई मामला सामने आया रहाता है। बुलंदशहर। बुलंदशहर सदर सीट के  प्रत्याशी  सपा-रालोद प्रत्याशी हाजी यूनुस और  कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी के  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के आगमन के दौरान बिना परमिशन रैली निकालकर आचार संहिता और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बिना मॉस्क लगाए अगौता क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान बुलंदशहर सदर सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हाजी यूनुस द्वारा अपने 150 से अधिक समर्थकों के साथ बिना परमिशन रैली के रूप में चलकर आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी और करीब 150 समर्थकों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा - रालोद गठबंधन प्रत्याशी  हाजी यूनुस  समि…