बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी ना होने पर देवर बना हैवान, भावी के साथ की ये हरकत

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। ऊंचागांव क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति की विवाहिता पुत्री के साथ उसके देवर ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

विवाहिता ने जब मामले की जानकारी परिजनों को दी तो ससुराल जनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर मायके छोड़ मौके से फरार हो गये।

यह है मामला

एक कस्बा निवासी एक युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे तथा मांग पूरी ना होने पर आए दिन मारपीट करने लगे। करीब चार माह पूर्व विवाहिता के साथ ससुराल में ही उसके देवर ने दुष्कर्म किया था। विवाहिता ने जब मामले की जानकारी अपने पति व ससुराल जनों को दी तो उन्होंने भी मामले को दबाने व मारपीट कर गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया।

घटना के दो दिन बाद ससुराल जन पीड़िता को उसके मायके छोड़ कर चले गए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से शिकायत की जिसके बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि दहेज से संबंधित मामला है मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0