बुलंदशहर। होटल के बाहर हुई फायरिंग : एक युवक को लगी गोली, कई घायल, होटल संचालक से हुआ था विवाद - कोरमा ना देने पर युवक ने कि ताबड़तोड़ फायरिंग

बुलंदशहर। होटल के बाहर हुई फायरिंग : एक युवक को लगी गोली, कई घायल, होटल संचालक से हुआ था विवाद - कोरमा ना देने पर युवक ने कि ताबड़तोड़ फायरिंग
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दो पक्ष के बीच मामूली विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। रिहायशी इलाके में स्थित होटल के बाहर जमकर फायरिंग हुई। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों की तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए।  घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख दोनों पक्षों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होटल संचालक से हुआ था युवक का विवाद सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पल्लेदार में स्थित एक नॉनवेज होटल संचालक मोहम्मद करीम का एक युवक से विवाद हो गया था। रविवार को दर्जनों युवक होटल पर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग की। इसमें होटल पर बैठे एक युवक को गोली लग गई।  बवाल में अन्य कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। ये है पूरा मामला बुलं…