बुलंदशहर। ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार भाजपा की बनेगी सरकार : संजीव बालियान

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरों शोरों से प्रचार में लग गई हैं वहीं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार संजीव बालियान ने गांव सैदपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। 

जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी बताया कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने इतना विकास किया है कि आज जनता खुश है वही पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुंडे माफिया या तो जेल मे चले गए हैं या गुंडा माफिया ने गुंडागर्दी खत्म कर दी है वही बताया कि भाजपा ही है जो उत्तर प्रदेश में विकास कार्य करती है आने वाले दस फरवरी में भाजपा के प्रत्याशी को मजबूती के साथ वोट करें और जिले की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताए। 

उत्तर प्रदेश में फिर दुबारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएं इस सभा में सांसद भोला सिंह प्रदीप चौधरी देवेंद्र सिंह लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी भाजपा नेता विनय सिरोही भाजपा महिला मोर्चा अरुणा सिरोही आदि उपस्थित रहे ।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0