बुलंदशहर। युवती की हत्या के मामले में सियासत गरमाई, एसएसपी का दावा - लड़की का रात में पुलिस की मौजूदगी में नहीं किया गया था अंतिम संस्कार

बुलंदशहर। युवती की हत्या के मामले में सियासत गरमाई, एसएसपी का दावा - लड़की का रात में पुलिस की मौजूदगी में नहीं किया गया था अंतिम संस्कार
ब्यूरो ललित चौधरी एसएसपी ने आनन-फानन में अपना बयान सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा किशोरी का रात में जबरन अंतिम संस्कार कराने की खबर सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित की जा रही है जो बिल्कुल गलत है। यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज है. बुलंदशहर में 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है. चुनाव के मद्देनजर विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार को घेरना में लगा हुआ है। बुलंदशहर में उस समय चुनावी सरगर्मी और चरम पर पहुंच गई जब RLD नेता जयंत चौधरी द्वारा छतारी मामले का जिक्र करते हुए ट्वीट किया गया। जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक बार फिर योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ ना होकर रात में दाह संस्कार करा रही है ताकि जघन्य अपराध पर प्रकाश ना डल पाए। साथ ही जयंत चौधरी ने एक प्रिंट मीडिया के अखबार का भी फोटो साथ में ट्वीट किया। जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस हरकत में आई और एसएसपी ने आनन-फानन में अपना बयान सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा किशोरी का रात में जबरन अंतिम संस्कार कराने की खबर सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित की जा रही है जो बिल्कुल गलत है। छतारी मामले पर सियासत तेज पुलिस ने कहा कि घटना 21 जनव…