बुलंदशहर। फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला जनसेवा केन्द्र संचालक गिरफ्तार

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र व अन्य प्रमाण-पत्र बनाने वाले जनसेवा केन्द्र संचालक चंद्रपाल को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रपाल 400-400 रुपये में फर्जी प्रमाण पत्र बनाता था।

नगर पालिका में एक माह में तीन लोग फर्जी मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र लेकर मोहर लगवाने पहुंचे। पालिका कर्मचारियों ने 25 फरवरी को अहकाम पुत्र फारूख अंसारी निवासी किदवई नगर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। 
पुलिस पूछताछ में अहकाम ने बताया कि उसने आइपी कालेज के बराबर में आर्यंस फोटो ग्राफर जनसेवा केंद्र अनूपशहर रोड से बनवाया था। पुलिस ने जनसेवा केंद्र के संचालक चंद्रपाल सिंह पुत्र जगदीश कश्यप निवासी हीरापुर को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस पूछताछ में चंद्रपाल ने बताया कि गाजियाबाद निवासी महेंद्र सिंह ने सर्टिफिकेट ऑल एसटीए (Certificate All STA) के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है, जिसका वह भी सदस्य है। जिसका महेंद्र निवासी गाज़ियाबाद व्यक्ति इस ग्रुप का एडमिन है। इसी ग्रुप पर उन्हें काम मिलता है और केंद्र में लगे कंप्युटर और प्रिटर्स के माध्यम से फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर लोगों से 400 पैसे वसूलते हैं।

पुलिस ने ये सामान किया बरामद

जनसेवा केंद्र से कंप्यूटर का सीपीयू, तीन टीएफटी, एक यूपीएस, दो प्रिंटर, दो फिंगर मशीन, एक कीबोर्ड, एक लेमिनेशन मशीन, एक माउस, आईडी लेमिनेशन कवर (प्लास्टिक), एक एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर वाईफाई, नौ आधार कार्ड, सादे फार्म व सादे कागज, एक मोबाइल फोन और 12160 रुपये बरामद किए हैं।

कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका के ईओ ने फर्जी मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले अज्ञात गिरोह की सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अभियुक्त चंद्रपाल के खिलाफ धारा 420, 467, 468 की कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने जनसेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال