बुलंदशहर। निर्धन परिवार की कन्या के विवाह में राष्ट्र चेतना मिशन ने किया सहयोग

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर। जहांगीराबाद सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से जहांगीराबाद के एक दुर्घटना पीड़ित एव निर्धन परिवार की कन्या की शादी में प्रीतिभोज की व्यवस्था हेतु समस्त सहयोग प्रदान किया गया। 

उल्लेखनीय है कि जहांगीराबाद क्षेत्र के मौहल्ला रोगन ग्रान निवासी एक पैर से दिव्यांग राजेन्द्र सिंह चौहान, कई वर्षों से गाँव-गाँव फेरी लगा कर कपड़े बेच कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे लेकिन वर्ष 2014 में दुर्घटनावश घर मे आग लग जाने से बड़ी बेटी 19 वर्षीय पूजा की मौत हो गयी थी तथा पत्नी भी बुरी तरह झुलस गई, जिसका तभी से लगातार उपचार जारी है घर और व्यापार का सब सामान जल कर नष्ट हो जाने से परिवार लम्बे समय से आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, दुर्घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सामाजिक सहयोग से ही परिवार विभिन्न संकटों से उबरने का प्रयास कर रहा है राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा भी पिछले कई वर्षों से उक्त परिवार के इलाज व जीवन यापन में सहायता का सिलसिला निरंतर जारी है। 

इसी क्रम में राजेन्द्र सिंह चौहान, द्वारा राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, से सम्पर्क किये जाने पर विगत रात्रि उनकी पुत्री शीतल के विवाह में परिवार का हौंसला बढ़ाते हुए राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा प्रीतिभोज हेतु समस्त सामग्री व व्यवस्थाओं का सहयोग किया गया साथ ही कन्यादान हेतु भी यथा सम्भव सहायता की गयी राजेन्द्र सिंह चौहान, की दो शेष पुत्रियों शीतल व पायल दोनों का एक ही साथ विवाह निश्चित किया गया था किन्तु, दुर्भाग्यवश छोटी पुत्री पायल के रिश्ते वालों ने अचानक शादी के दिन ही इनकार कर दिया और एक पुत्री शीतल का ही विवाह सम्पन्न हो पाया उक्त परिवार के निरन्तर सहयोग के लिए परिजनों एवं स्थानीय निवासियों ने समाजसेवी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। 

संस्था की ओर से सुधीर गोयल मोनू, नगर संयोजक विकास सिंह, नरेन्द्र सिंह, अर्पण बंसल, हर्ष प्रताप सिंह, शुभ शर्मा विवाह में सम्मिलित हुए और वर-वधु को शुभकामनाएं प्रदान की।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0