बुलंदशहर। निर्धन परिवार की कन्या के विवाह में राष्ट्र चेतना मिशन ने किया सहयोग

बुलंदशहर। निर्धन परिवार की कन्या के विवाह में राष्ट्र चेतना मिशन ने किया सहयोग
रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर। जहांगीराबाद सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से जहांगीराबाद के एक दुर्घटना पीड़ित एव निर्धन परिवार की कन्या की शादी में प्रीतिभोज की व्यवस्था हेतु समस्त सहयोग प्रदान किया गया।  उल्लेखनीय है कि जहांगीराबाद क्षेत्र के मौहल्ला रोगन ग्रान निवासी एक पैर से दिव्यांग राजेन्द्र सिंह चौहान, कई वर्षों से गाँव-गाँव फेरी लगा कर कपड़े बेच कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे लेकिन वर्ष 2014 में दुर्घटनावश घर मे आग लग जाने से बड़ी बेटी 19 वर्षीय पूजा की मौत हो गयी थी तथा पत्नी भी बुरी तरह झुलस गई, जिसका तभी से लगातार उपचार जारी है घर और व्यापार का सब सामान जल कर नष्ट हो जाने से परिवार लम्बे समय से आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, दुर्घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सामाजिक सहयोग से ही परिवार विभिन्न संकटों से उबरने का प्रयास कर रहा है राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा भी पिछले कई वर्षों से उक्त परिवार के इलाज व जीवन यापन में सहायता का सिलसिला निरंतर जारी है।  इसी क्रम में राजेन्द्र सिंह चौहान, द्वारा राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, से सम्पर्क किये जाने पर विगत रात्रि उनकी पुत…