बुलंदशहर। शाह बोले-आजम और मुख्तार पर एक्शन से अखिलेश के पेट में दर्द होता है, यूपी चुनाव भारत का भाग्य तय करेगा

बुलंदशहर। शाह बोले-आजम और मुख्तार पर एक्शन से अखिलेश के पेट में दर्द होता है, यूपी चुनाव भारत का भाग्य तय करेगा
रिपो० रिशू कुमार गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बुलन्दशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा जहाँगीराबाद अनाज मंडी तथा डिबाई पहुंचे उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया, जिसमे अमित शाह ने कहा - कि मैं यहां 2022 के चुनाव में जिताने की अपील करने आया हूं कोरोना के कारण प्रोटोकाल है इसलिए हमने तय किया है कि हम इस बार छोटी छोटी बैठकों से लोगों तक पहुंचे, देश दुनिया में समर्पण भाव के छोटीकाशी को जाना जाता है।  अखिलेश पर हमला बोलते हुए सवाल पूछा राजनीति के अंदर जातिवाद और परिवारवाद होना चाहिए क्या कहा पहले की सरकारें जातिवाद के आधार पर चली भ्रष्टाचार का विकास हुआ। योगी जी की सरकार में राहुल बाबा भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हमने पारदर्शी सरकार देने का काम किया है।  शाह ने कहा कि पहले बाहुबली से पुलिस डरती थी अब वे सरेंडर कर रहे है " आजम और मुख्तार जैसे माफियाओं पर गाज गिरती है अखिलेश के पेट में दर्द होता है" दो हजार करोड़ की संपत्ति जो माफियाओं ने हड़प रखी थी योगी सरकार ने उसे खाली कराया है अखिलेश कानून व्यवस्था का सवाल उठाते हैं यूपी में हत्या, अपहरण, लूट के मामलों में बड़ी कमी ह…