बुलंदशहर। कथा वाचक की डंडे से पीट - पीटकर हत्या, आरोपी हिरासत मे - जानिए पर मामला
बुलंदशहर। कथा वाचक की डंडे से पीट - पीटकर हत्या, आरोपी हिरासत मे - जानिए पर मामला ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में एक कथा वाचक की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र के गांव ओलीना निवासी नरेश ठाकुर 52 वर्ष भागवत कथा व राम कथा कर अपने परिवार का पालन पोषण करते चले आ रहे थे। सोमवार की देर शाम करीब 6:30 बजे मैथना मार्ग स्थित पंचम नाथ के निकट रतनपाल मकान के पास जल रहे आग के अलाव ताप रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान ही गांव का एक नशेड़ी युवक मौके पर पहुंचा और उसने डंडों से नरेश ठाकुर के सिर पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अलाव पर ही गिर पड़े। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपित को हिरासत में लिया नशेड़ी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख नोएडा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां घायल नरेश ठाकुर की उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उधर, इसी मामले में ग्…