बुलंदशहर। बारात में जाने से पहले दूल्हे ने किया मतदान

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर। स्याना में बारात में जाने से पहले दूल्हे ने मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान केन्द्र पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर के बाद दूल्हे ने मतदान किया। 

स्याना नगर क्षेत्र के देवीपुरा में कॉलोनी के लोगों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद चार खंबा स्थित मतदान केंद्र पर दूल्हा बलराम पहुंचा। 

वहां दूल्हे का मतदान केन्द्र पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर के बाद दूल्हे ने मतदान किया। मीडिया कर्मियों ने जब दूल्हे से की बातचीत तो दूल्हे ने बताया कि वह दो महा से बरात में जाने से पहले मतदान करने का मन बनाए बैठा था,  मतदान करने के बाद दूल्हा अपनी बरात लेकर लोनी के लिए रवाना हो गया।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0