बुलंदशहर। बिना फिटनेस की दौड़ रही स्कूलों की 350 बसे, 12 स्कूल बसों को किया सीज
बुलंदशहर। बिना फिटनेस की दौड़ रही स्कूलों की 350 बसे, 12 स्कूल बसों को किया सीज ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में अभियान के तहत कार्रवाई के लिए अफसर सड़क पर उतर आए हैं। अभी तक दो तहसील क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 15 स्कूल बसों को सीज किया गया है। जबकि 14 का चालान कर करीब साढ़े तीन लाख का जुर्माना ठोका है। अब सोमवार को अन्य तहसील क्षेत्र में पहुंचकर स्कूली बसों के अमान्य संचालन पर नकेल कसेंगे। विधान सभा चुनाव के लिए 500 स्कूली वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए चिन्हित किया गया। अधिग्रहण से पहले हुई बैठक में प्रशासन ने स्कूल संचालक एवं वाहन स्वामियों को बसों की फिटनेस कराकर परिवहन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए। आलम यह रहा कि करीब 350 से अधिक वाहन ऐसे रहे जिन्होंने प्रशासन के निर्देशों की नाफरमानी की। फिटनेस कराने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि चुनाव शांतिपूर्वक निपट गया तो अफसरों ने स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं अमान्य संचालन से मुंह फेर लिया। अब दो दिन पहले मुजफ्फरनगर में स्कूली बसों की भिड़ंत होने से दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यार्थियों के असमय काल के गाल में समाने पर शासन-प्रशासन हरकत में आ गया। जिले में भी स्कूली …