बुलंदशहर। आज आपकी बारी, चूके तो पांच साल पछताना पड़ेगा

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर आज बृहस्पतिवार को वोट डाले जा रहे है। 26.24 लाख मतदाता 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान करना हर मतदाता की जिम्मेदारी है।

अगर इस बार चूके तो अगले पांच साल तक पछताना पड़ सकता है।
कोविड महामारी के बीच होने वाले चुनाव में लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों को सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है। टीम के कर्मचारी पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाले प्रत्येक मतदाता के हाथ सैनिटाइज कराएंगे, इसके बाद ही उन्हें ईवीएम का बटन दबाने के लिए आगे भेजा जाएगा। 

मतदान से पहले चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान करीब 97 हजार मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और संशोधित करने का कार्य किया गया था। जिसके बाद संशोधित मतदाता सूची जारी की गई थी।

पिंक बूथों पर तैनात रहेंगी महिला कर्मचारी

महिला मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों में एक-एक पिंक बूथ तैयार किया गया है। इन बूथों पर तैनात सभी कर्मचारी महिला होंगी और महिलाओं को मतदान के फायदे भी बताए जाएंगे।

विधानसभा सीट मतदान केंद्र पोलिंग बूथ

सिकंदराबाद  मतदान केंद्र 229 पोलिंग बूथ 472
बुलंदशहर      मतदान केंद्र 192 पोलिंग बूथ 457
स्याना           मतदान केंद्र  216 पोलिंग बूथ 438
अनूपशहर     मतदान केंद्र 215 पोलिंग बूथ 450
डिबाई          मतदान केंद्र 202 पोलिंग बूथ 415
शिकारपुर     मतदान केंद्र 228 पोलिंग बूथ 396
खुर्जा           मतदान केंद्र 233 पोलिंग बूथ 442
कुल             मतदान केंद्र 1515 पोलिंग बूथ 3070


विधानसभा क्षेत्र का नाम प्रत्याशी

सिकंदराबाद 11 प्रत्याशी,  मतदाता - 397609
बुलंदशहर    11 प्रत्याशी,  मतदाता - 398260
स्याना         08 प्रत्याशी,  मतदाता - 384805
अनूपशहर   11 प्रत्याशी,  मतदाता - 377128
डिबाई         07 प्रत्याशी,  मतदाता - 347252
शिकारपुर    09 प्रत्याशी,  मतदाता - 332291
खुर्जा          08 प्रत्याशी,  मतदाता - 387328
कुल            65 प्रत्याशी,  मतदाता - 2624763

मतदाताओं के आंकड़े

पुरुष मतदाता - 1383491, महिला मतदाता - 1241137
ट्रांसजेंडर - 135 कुल मतदाता - 2624763
कुल मतदान केंद्र - 1515 कुल पोलिंग बूथ - 3070

विधानसभा कंट्रोल रूम सहप्रभारी जिला मुख्यालय क्षेत्र

सिकंदराबाद मुकेश कुमार दीक्षित - 999932580
बुलंदशहर योगेश गुप्ता  9536677083
स्याना प्रेम शंकर गौतम - 9675427220
अनूपशहर विनीत तिवारी - 7535829932
डिबाई प्रमोद कुमार - 9720760086
शिकारपुर पारस नाथ यादव - 9627819933
खुर्जा दीप्ति त्रिपाठी - 8923426811
और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0