बुलंदशहर। आज आपकी बारी, चूके तो पांच साल पछताना पड़ेगा

बुलंदशहर। आज आपकी बारी, चूके तो पांच साल पछताना पड़ेगा
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर आज बृहस्पतिवार को वोट डाले जा रहे है। 26.24 लाख मतदाता 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान करना हर मतदाता की जिम्मेदारी है। अगर इस बार चूके तो अगले पांच साल तक पछताना पड़ सकता है। कोविड महामारी के बीच होने वाले चुनाव में लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों को सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है। टीम के कर्मचारी पोलिंग बूथ पर पहुंचने वाले प्रत्येक मतदाता के हाथ सैनिटाइज कराएंगे, इसके बाद ही उन्हें ईवीएम का बटन दबाने के लिए आगे भेजा जाएगा।  मतदान से पहले चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान करीब 97 हजार मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और संशोधित करने का कार्य किया गया था। जिसके बाद संशोधित मतदाता सूची जारी की गई थी। पिंक बूथों पर तैनात रहेंगी महिला कर्मचारी महिला मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों में एक-एक पिंक बूथ तैयार किया गया है। इन बूथों पर …