हिजाब विवाद : अलीगढ़ में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जलाया बुर्का, भाजपाइयों ने निकाला मार्च

हिजाब विवाद : अलीगढ़ में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जलाया बुर्का, भाजपाइयों ने निकाला मार्च
ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़। हिजाब विवाद को लेकर राजनीति बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं ने बुर्का जलाया तो भाजपाइयों ने मार्च निकालकर पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बुर्का जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिजाब प्रकरण के समर्थन में एएमयू में निकाले गए मार्च के बाद अलीगढ़ में यह विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। हिजाब के विरोध की शुरूआत डीएस कॉलेज में कुछ छात्रों द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पहुंचने से हुई थी। शुक्रवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी के नेतृत्व में भाजपाई सेंटर पॉइंट स्थित टीकाराम मंदिर के बाहर एकत्रित हुए। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जयकार करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के लिए निकले। भाजपाइयों के मार्च निकालने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय सहित कई थानों का फोर्स अंबेडकर पार्क पर पहुंच गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपाइयों को एसबीआई तिराहे पर ही रोक लिया। इस पर भाजपाइयों बुर्का, टोपी, हिजाब बंद करो के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपाई कलक्ट्रेट जाने की जिद्द पर अड़ गए। इसको लेकर भाजयुमो…