बुलन्दशहर में रेप पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, पुलिस पर लगाया जबरन शव जलाने का आरोप.... देखें वीडियो
बुलन्दशहर में रेप पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, पुलिस पर लगाया जबरन शव जलाने का आरोप.... देखें वीडियो ब्यूरो ललित चौधरी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को बुलंदशहर में रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की, वहीं प्रियंका गांधी का आरोप है कि पुलिस ने लड़की का शव रात में ही जबरन जलवा दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश स्थित बुलंदशहर में रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। दावा है कि बुलंदशहर में हाथरस जैसी घटना हुई जहां रेप करके पीड़िता की हत्या कर दी गई, घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने लड़की का शव रात में ही जबरन जलवा दिया। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा- 'पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया है। जैसे हाथरस में पीड़िता के शव को जलाया गया, वैसे ही बुलंदशहर में पीड़िता के परिवार पर दबाव डालकर रात में शव को जलवाया गया.' पुलिस को ध्यान नहीं दे रही - कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता ने कहा- 'परिजन कह रहे हैं कि सामूहिक दुष्कर्म हुआ है लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है, हमने परिवार को आश्वासन दिया है और उन्हें न्याय दिलाएंगे.' प्रियंका ने कहा कि परिजन के लोग प्रशासन से असंतुष्ट हैं। पुलिस…