गन्ना लेकर जा रहा लड़का बोला - मेरी बात सुनो और प्रियंका गांधी ट्रैक्टर पर चढ़ गईं, जानिए फिर क्या हुआ...देखे वीडियो

 

ब्यूरो ललित चौधरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटी कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण और रोजगार के मुद्दे को उठाकर पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

प्रियंका गांधी बुलंदशहर में शिकारपुर - पहासू रोड पर चुनाव प्रचार कर रही थीं। इस दौरान प्रियंका ने गन्ना लेकर जा रहे नौजवान के ट्रैक्टर पर बैठक बातचीत की।

ट्विटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा है, "कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तरप्रदेश की असली आवाज।"

वीडियो में गन्ना लेकर जा रहे युवक से प्रियंका गांधी बात करती दिखाई दे रही हैं। वह ट्रैक्टर पर बैठ जाती हैं और युवक से बात करने लगती हैं। युवक प्रियंका गांधी से कहता है, "मेरा नाम योगेश चौधरी है, तीन साल हो गए आर्मी की भर्ती नहीं आई, मैं किसान का बेटा हूं।"

इस दौरान प्रियंका गांधी कहती हैं कि उन्होंने भी देखा कि सुबह 4 बजे लड़के दौड़ रहे थे, उनसे पूछा तो कहा कि वह सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने युवक को पार्टी का भर्ती विधान देते हुए यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार देने के वादे के बारे में बताया।

प्रियंका गांधी गुरुवार को बुलंदशहर में थीं जहां उन्होंने बारिश के बीच चुनाव प्रचार किया। बुलंदशहर में ही प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव-जयंत चौधरी के साथ प्रियंका गांधी की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों तरफ के नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया था। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है।

देखें वीडियो,,,

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0