जब सामने आए प्रियंका - अखिलेश और जयंत, नजरें मिली और फिर जो हुआ आप खुद देखिए विडियो...

 

ब्यूरो ललित चौधरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : दरअसल प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए बुलंदशहर में थीं, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख जयंत चौधरी भी शहर में थे।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जहांगीराबाद में अनूपशहर बस स्टैंड के पास आज प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व जयंत चौधरी का चुनावी रथ वाहन आमने-सामने हो गए।

सियासत में कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। आज भी बुलंदशहर में कुछ ऐसा ही हुआ। कांग्रेस की महासचिव और यूपी में पार्टी के चेहरे के तौर पर नजर आ रहीं प्रियंका गांधी, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने आईं तो बेहद खूबसूरत लम्हा कैमरे में कैद हो गया।

दरअसल प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए बुलंदशहर में थीं, वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख जयंत चौधरी भी सपा के लिए शहर में प्रचार कर रहे थे।

अखिलेश और जयंत चौधरी का जिस जगह प्रचार चल रहा था तो वहां प्रियंका गांधी का काफिला भी आ पहुंचा। प्रियंका के उस रास्ते से गुजरते हुए काफिले को देखकर अखिलेश के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखर गई।

प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश दोनों ने इस दौरान राजनीति के इस संयोग पर एक-दूसरे का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। दोनों ने एक-दूसरे को देखकर हाथ हिलाया और प्रचार के लिए शुभकामनाएं दीं। यूपी चुनाव में ये वक्त वो है, जब राजनीतिक दल एक-दूसरे पर सियासी वार करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं।

देखें वीडियो,,,

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0