बड़ी वारदात। सनकी कातिल ने अचानक 7 किसानों पर फावड़े से किया हमला, महिला समेत 3 की मौत, 2 गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी वारदात। सनकी कातिल ने अचानक 7 किसानों पर फावड़े से किया हमला, महिला समेत 3 की मौत, 2 गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी के बुलंदशहर में आज एक सनकी कातिल के सिर पर खून की ऐसी सनक चढ़ी की उसने खेतों पर काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज कांड में सनकी कातिल ने एक महिला समेत दो किसानों को मौत के घाट उतार दिया। बुलंदशहर से बड़ी खबर सोमवार सुबह एक युवक ने खेत में काम कर रहे 7 किसानों पर फावड़े से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत 3 की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। उनको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के माजरा परवाना गांव की है। हमले की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। हमलावर युवक गांव का ही रहने वाला है। उसका नाम बलवीर है। बताया जा रहा है कि सुबह वह खेत पर काम कर रहा था। अचानक से ही उसने पास के खेत में ही काम कर रहे लोगों पर फावड़े से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावर ने सिर पर इतनी जोर से फावड़े से हमला किया कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने हमला क्यों किया? यह बात किसी को समझ नहीं आ रही थी। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। अचानक हुए इस हमले से वहां भगदड़ मच गई। बाकी,…