बुलंदशहर। राजघाट गंगा तट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब, दुध चढ़ाकर की पूजा अर्चना

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर। डिबाई विधानसभा पर सीपी सिंह ने विजय प्राप्त कर राजघाट गंगा तट पर जाकर पूजा अर्चना की। भाजपा के विधायक चन्द्र पाल सिंह डेरी वाले राजघाट बांके बिहारी गंगा घाट अन्य घाटों पर कार्यकर्ताओं ने भी गंगा तट पर पहुंच कर वहां उन्होंने पूजा अर्चना की। 

चंद्रपाल सिंह एवं उनके परिवार के सभी लोगो ने मां गंगा की आराधना की प्रथम दूध की धार अपनी मां के हाथों गंगा में दूध की धार भी चड़ावाई, चंद्रपाल सिंह के परिवार में एक अलग ही खुशी का माहौल था, और सभी ने गंगा पर जल अभिषेक किया। विद्वान पंडित मंत्र उच्चारण कर मां गंगा की आरती की, सभी भाजपा कार्यकर्ता मोदी योगी के नारे से झूम उठे। गंगा घाट पर सभी कार्यकर्ताओं ने गंगा में दूध चढ़ाया। ग्राम राजघाट में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलपान की व्यवस्था भी की। 

जानकारी के मुताबिक़ नवनिर्वाचित डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने समर्थकों साथ राजघाट गंगा में 7 कुंटल 51 किलो दूध चढ़ाया। इसके बाद भीमपुर दोराहा स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर पर डिबाई ब्लांक प्रमुख अनार सिंह, विधायक केसरी सिंह लोधी, ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, मलखान सिंह लोधी, नरेश प्रधान उदयगढ़, आनंद लोधी, ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार, भरद्वाज दानपुर, राजवीर सिंह लोधी जी, एडवोकेट पवन प्रधान मनोज लोधी, विजय शर्मा, सतवीर सिंह, नील भारद्वाज, डीलर समर पाल,राजू पंडित, बलदेव शर्मा, तुलाराम शर्मा, पवन शर्मा, मनोज लोधी, रामकिशोर शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, उमेश लोधी, रवि गोयल लक्ष्मी नारायण वाष्णय, कुलदीप शर्मा, देवू पंडित, सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोदी-योगी की जीत

महिला मोर्चा के जिला मंत्री वंदना तिवारी ने कहा कि डिबाई विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं पूरे जनपद की सातों विधानसभा में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जीत है। भाजपा की जीत पर ढोल नगाड़ों पर झूमते हुए महिलाओं ने खुशियां मनाई और होली खेली।


योगी सरकार की प्रचंड जीत पर सिकन्दराबाद प्रत्याशी के आवास पर जा कर मिठाई खिलाई : मनोज शर्मा

शिकारपुर। नगर के प्रसिद्ध हलवाई के मालिक ने योगी की प्रचंड जीत पर सिकन्दराबाद प्रत्याशी लक्ष्मी राज सिंह, व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर जीत की शुभकामनाएं दी। 

शिकारपुर नगर के प्रसिद्ध हलवाई के मालिक मनोज कुमार शर्मा, ने कहा की उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में संपूर्ण विपक्ष को धूल चटाते हुए योगी, मोदी, की लहर चरम पर पहुंच रही है इसके लिए मनोज कुमार शर्मा, ने सभी को हृदय से स्वागत अभिनंदन करते हुए सबको बहुत-बहुत बधाई दी।



और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0