बुलंदशहर। अनिल शर्मा की जीत पर पहासू मे उड़ा गुलाल, बाजार में ढोल- नगाड़ों के साथ निकाला विजय जुलूस

 

रिपो० मान सिंह

शिकारपुर विधानसभा पर प्रदेश के मंत्री अनिल शर्मा की चौथी बार प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छाई हुई है। मतगणना के परिणामों की आधिकारिक घोषणा से पहले ही पहासू में होली का माहौल था।

बाजार में ढोल- नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। देर रात विजयी विधायक अनिल शर्मा के पहासू पहुंचने पर पहासू के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अलीगढ़ अड्डा, मेन बाजार में उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

पूरा बाजार गुलाल ओर भगवा रंग से सराबोर हो गया। रात में समर्थकों ने आतिशबाज़ी कर पटाखे छोड़े। पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। पहासू के बाजार में कई जगहों पर मिठाई बांटी गई तथा लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। 

इस मौके पर मनोज गर्ग, पदम सिंह तौमर, पीतम सिंह वीरेंद्र शर्मा, रिंकू शर्मा,ध्रुव शर्मा, अवनीत कुमार, कुलदीप ठाकुर आदि रहे।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0