बुलंदशहर। राजघाट गंगा तट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब, दुध चढ़ाकर की पूजा अर्चना
बुलंदशहर। राजघाट गंगा तट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब, दुध चढ़ाकर की पूजा अर्चना रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर। डिबाई विधानसभा पर सीपी सिंह ने विजय प्राप्त कर राजघाट गंगा तट पर जाकर पूजा अर्चना की। भाजपा के विधायक चन्द्र पाल सिंह डेरी वाले राजघाट बांके बिहारी गंगा घाट अन्य घाटों पर कार्यकर्ताओं ने भी गंगा तट पर पहुंच कर वहां उन्होंने पूजा अर्चना की। चंद्रपाल सिंह एवं उनके परिवार के सभी लोगो ने मां गंगा की आराधना की प्रथम दूध की धार अपनी मां के हाथों गंगा में दूध की धार भी चड़ावाई, चंद्रपाल सिंह के परिवार में एक अलग ही खुशी का माहौल था, और सभी ने गंगा पर जल अभिषेक किया। विद्वान पंडित मंत्र उच्चारण कर मां गंगा की आरती की, सभी भाजपा कार्यकर्ता मोदी योगी के नारे से झूम उठे। गंगा घाट पर सभी कार्यकर्ताओं ने गंगा में दूध चढ़ाया। ग्राम राजघाट में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलपान की व्यवस्था भी की। जानकारी के मुताबिक़ नवनिर्वाचित डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह ने समर्थकों साथ राजघाट गंगा में 7 कुंटल 51 किलो दूध चढ़ाया। इसके बाद भीमपुर दोराहा स्थित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पर डिबाई ब्लांक प्रमुख अना…