बुलंदशहर। ऑनलाइन ठगी किए गए 29 लाख 20 हजार रूपए कराए बापस - जानिए पूरा मामला।

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। जिले की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी किए गए एक महिला के 29.20 लाख रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है। अज्ञात ठगों द्वारा महिला को झांसा देकर उनके खाते से ऑनलाइन 33 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। अब तक जिला पुलिस द्वारा ठगी गई 50 लाख रुपये से अधिक धनराशि पीड़ितों को वापस कराई जा चुकी है।

जिला पुलिस की साइबर टीम की मेहनत से ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए लोगों को उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल रही है। इस बार एक पीड़िता महिला को उनके ठगे गए 33 लाख रुपये में से 29.20 लाख रुपये वापस कराए गए हैं। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 16 नवंबर 2021 को ककोड़ के गांव धनौरा निवासी पीड़िता प्रिया सिंह पत्नी सुधीर सिंह ने उनसे मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। 

इसमें पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 33 लाख रूपये की अवैध निकासी कर ली गई है। इस पर डीआईजी द्वारा साइबर टीम को जांच में लगाया गया। एसपी क्राइम कमलेश बहादुर के नेतृत्व में साइबर टीम ने जांच करते हुए ठगे गए रुपयों के खाते के बारे में जानकारी हासिल की और बैंक अधिकारियों से संपर्क कर 29.20 लाख रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए। बताया जाता है कि शेष धनराशि को ठगों द्वारा अपने प्रयोग में लिया जा चुका था। 

मंगलवार को पीड़िता प्रिया सिंह ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर डीआईजी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों से मिलकर साइबर टीम के कार्य की जमकर सराहना की। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि साइबर टीम को उत्साहवद्र्धन हेतु 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0