बुलंदशहर। ऑनलाइन ठगी किए गए 29 लाख 20 हजार रूपए कराए बापस - जानिए पूरा मामला।
बुलंदशहर। ऑनलाइन ठगी किए गए 29 लाख 20 हजार रूपए कराए बापस - जानिए पूरा मामला। रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। जिले की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी किए गए एक महिला के 29.20 लाख रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराने में सफलता हासिल की है। अज्ञात ठगों द्वारा महिला को झांसा देकर उनके खाते से ऑनलाइन 33 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। अब तक जिला पुलिस द्वारा ठगी गई 50 लाख रुपये से अधिक धनराशि पीड़ितों को वापस कराई जा चुकी है। जिला पुलिस की साइबर टीम की मेहनत से ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए लोगों को उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल रही है। इस बार एक पीड़िता महिला को उनके ठगे गए 33 लाख रुपये में से 29.20 लाख रुपये वापस कराए गए हैं। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 16 नवंबर 2021 को ककोड़ के गांव धनौरा निवासी पीड़िता प्रिया सिंह पत्नी सुधीर सिंह ने उनसे मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 33 लाख रूपये की अवैध निकासी कर ली गई है। इस पर डीआईजी द्वारा साइबर टीम को जांच में लगाया गया। एसपी क्राइम कमलेश बहादुर के नेतृत्व में साइबर टीम ने जांच करते हुए ठगे गए रुपयों के खाते के बारे में जानकारी हासिल की और बैंक अधिकारियों से संपर्क कर 29…