बुलंदशहर। हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली: ड्यूटी से घर लौट कर आने के बाद घटना को दिया अंजाम

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। ब्रजवीर नामक मुख्य आरक्षी मेरठ का मूल निवासी है। जबकि दिसंबर 2021 से ब्रजवीर बतौर हेड कांस्टेबल बुलंदशहर में ही तैनात था। 

फिलहाल ब्रजवीर की पोस्टिंग गारद में थी। उसने खुद को सरकारी रायफल से गोली मार ली। हादसे के वक्त वो ड्यूटी से अपने घर पहुंचा था। घटना के वक्त मृतक ब्रजवीर की पत्नी और नाती घर में ही मौजूद थे। आत्महत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना पर बुलंदशहर एसपी सिटी समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक जांच के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। 

इस घटना के बाद सिपाही ब्रजवीर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि पुलिस अब आत्महत्या के कारणों के जवाब तलाश रही है। मामले में एसपी सिटी ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0