बुलंदशहर। डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, दर्जनों हुए घायल - देखिए घटना का वीडियो

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर में डीजे पर डांस को लेकर जमकर पथराव हुआ। पथराव में महिला,बच्चों समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए बुलंदशहर जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। 

एक बच्चे और दो महिलाओ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

डीजे पर नाचने को लेकर विवाद

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर में डीजे पर डांस किया जा रहा था। गांव के सभी लोग एन्जॉय कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष का युवक नग्न होकर डांस करने लगा। इसी को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्ष में जमकर बवाल हुआ। बवाल में पांच महिला समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मारपीट को लेकर विवाद

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में हंगामे और पथराव के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष पर घटना के एक दिन पहले भी मारपीट का आरोप लगाया है। पहली घटना की शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है।

देखें विडियो...



और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0