बुलंदशहर। जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण से आत्मनिर्भर हो कर भारत बनेगा अखंड और विकसित राष्ट्र, चार-चार बीवी और आठ-आठ बच्चे पैदा करने की प्रवृति पर तुरन्त लगे रोक : अनिल चौधरी
बुलंदशहर। जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण से आत्मनिर्भर हो कर भारत बनेगा अखंड और विकसित राष्ट्र, चार-चार बीवी और आठ-आठ बच्चे पैदा करने की प्रवृति पर तुरन्त लगे रोक : अनिल चौधरी रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की शिकारपुर के सेहतपुर वैरी स्थित रामानंद मुकद्दम वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, ने मंगलवार को जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चार-चार बीवी रखकर उनसे आठ-आठ बच्चे पैदा करने की प्रवृति पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अविलम्ब लगाम लगाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अनिल चौधरी, ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढती जनसंख्या है उन्होंने सुझाया कि जनसंख्या विस्फोट की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना आवश्यक है उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने सिद्ध किया है कि भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हुई है भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 % और जल 4% है। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय संयोज…