बुलंदशहर। बम भोले के जयकारों के साथ कांवरियों ने किया जलाभिषेक, सुबह से ही श्रद्धालुओं की जुटी रही भीड़

 

रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर।  शिकारपुर नगर के विभिन्न मंदिरों व बरासऊ शिव मंदिर में हरिद्वार, ब्रजघाट, आहार,  अनूपशहर से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवडियों ने मंगलवार सुबह आस्था के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

शिव मंदिरों में हरिद्वार, ब्रजघाट, नरौरा और अनूपशहर गंगातट से जल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सुबह से ही भक्तों और गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों की भीड़ जुटी रही। बम-बम व भोले के जयकारों से पूरा हर तरफ गूंजायमान रहा। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दूध, गंगाजल के अलावा बेल पत्र, धतूरा, कनेर के फूल समेत शिव को प्रिय पदार्थ भी चढ़ाए।
 

शिव भक्तों की भीड़ को लेकर स्थानीय पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।

महाशिवरात्रि को लेकर अल सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सुबह से ही आम लोगों के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। भारी संख्या में शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया। 

बता दें कि श‍िभक्‍तों की बड़ी संख्‍या बुलंदशहर में द‍िख रही है। यहां गोमुख, हरिद्वार, ब्रजघाट, छोटी काशी (अनूपशहर) और अन्‍य देवस्‍थल से जल लेकर भक्‍त अपने गंतव्‍य स्‍थल पर पहुंच रहे हैं।


भक्‍त कांवड़ यात्रा के दौरान कंधे पर बड़ बड़े जुलूस लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते भगवान श‍िव का जलाभ‍िषेक करने के ल‍िए आगे बढ़ रहे हैं। जि‍ला प्रशासन ने कांवड़‍ियों के ल‍िए उच‍ित व्‍यवस्‍था के इंतजाम क‍िए हैं।

नगर के बड़ा महादेव मन्दिर, बरासऊ मन्दिर, शिव मन्दिर आदि स्थित क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भोले शंकर का जलाभिषेक किया। कांवड़िये अपनी कांवड़ लेकर बुधवार से ही मंदिरों में डटे रहे। वे रात भर मंदिरों में ठहर सुबह का इंतजार कर रहे थे।
और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0