बुलंदशहर। होली के त्योहार पर निकली प्रधान के चुनाव की रंजिश : लाठी डंडों से पीट-पीटकर की हालत नाजुक, फायरिंग भी की, पिता सहित दो पुत्र घायल, हालत नाजुक

बुलंदशहर। होली के त्योहार पर निकली प्रधान के चुनाव की रंजिश : लाठी डंडों से पीट-पीटकर की हालत नाजुक, फायरिंग भी की, पिता सहित दो पुत्र घायल, हालत नाजुक
रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के प्रानगढ़ में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान लाठी डंडों से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। हमलावर घायलों को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रानगढ़ गांव निवासी पीड़ित धर्मेंद्र पुत्र विजय सिंह ने तहरीर में बताया कि, गांव का एक युवक चुनावी रंजिश रखता है। शुक्रवार की देर रात्रि करीब 12:30 बजे ​​​​​​​वह अपने पिता विजय सिंह एवं भाई विकल व सोनवीर घर में सो रहा था। तभी कुछ लोग उसके घर की दीवार फांदकर घर में घुस आये। सो रहे उसके पिता को जान से मारने की नीयत से लाठी डंडों से पीटने लगे। दोनों भाई बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रधान चुनावों की रंजिश के कारण आरोपियों ने इस घटना को अंजा…