बुलंदशहर। दो किशोरियों के साथ छेड़खानी में विरोध करने पर हुई मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार
बुलंदशहर। दो किशोरियों के साथ छेड़खानी में विरोध करने पर हुई मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। सिकंदराबाद में पुराने जीटी रोड परचून की दुकान से सामान ले कर लौट रहीं किशोरियों के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरियों के विरोध करने पर मारपीट कर दी। दोनों किशोरी सगी बहने हैं। पुलिस ने पीड़ित किशोरियों के परिजनों की तहरीर पर नामजद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित किशोरियों की मां ने बताया कि उसकी दस व बारह वर्षीय बेटियां नजदीक की परचून की दुकान से घर का सामान लेकर लौट रहीं थीं। रास्ते मे कुछ ही दूर चलने पर पहले से खड़े दूसरे समुदाय के युवकों ने उसकी बेटियों के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब किशोरियों ने उनका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। किशोरियों के साथ मारपीट होने पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज सुनकर कर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया। किशोरियों ने घर जाकर सारी बात परिजनों को बताई। पीड़ित किशोरियों के परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज…