होली के त्योहार पर कई परिवार की होली हुई बदरंग : होली के हादसों ने छीनी 56 लोगो की जिंदगियां, कई दर्जन घायल
होली के त्योहार पर कई परिवार की होली हुई बदरंग : होली के हादसों ने छीनी 56 लोगो की जिंदगियां, कई दर्जन घायल एडिटोरियल चीफ, नम्रता शर्मा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में होली पर हुए हादसों (Accidents) ने कई लोगों की होली बदरंग कर दी। आगरा, इटावा, बहराइच, गोंडा,श्रावस्ती , प्रतापगढ़, बलिया ,जौनपुर, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, बरेली, बुलंदशहर, गेटर नोएडा और सीतापुर जिले में हुए विभिन्न हादसों में 56 लोगों की मौत हो गई जबकि कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलंदशहर में बस और कार की भिड़त में 3 और प्रतापगढ़ में मोटर साइकिलों की भिड़ंतमें दो लोगों के मरने की खबर है। वहीं ग्रेटर नोएडा में फलाईओर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गिर गए जिसमें दो की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आ में हुए दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत आगरा में हुए दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई जबकि यात्रियों से भरी एक अन्य बस के खाई में गिरने से दर्जन भर यात्री घायल हो गए। इटावा में सड़क हादसों ने 5 लोगों की जान ले ली। बहराइच जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना से कई घरों की होली बदरंग हो गई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर होली खेलने के बाद सरयू नदी में नहाने के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई, जब…