यूपी चुनाव 2022 में 1 लाख से ज्‍यादा वोट पाने वाले बीजेपी नेताओं की सूची - देखें बीजेपी के टॉप विनर्स की लिस्‍ट

यूपी चुनाव 2022 में 1 लाख से ज्‍यादा वोट पाने वाले बीजेपी नेताओं की सूची - देखें बीजेपी के टॉप विनर्स की लिस्‍ट
नम्रता शर्मा, एडिटोरियल चीफ उत्‍तर प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को चुना है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों में भाजपा गठबंधन को दो-तिहाई से ज्‍यादा सीटें मिली हैं। 37 साल बाद यूपी में किसी सीएम की अगुआई में दोबारा सरकार लौटी है। भाजपा गठबंधन ने 274 सीटें जीती हैं। सपा 100 का आंकड़े से कुछ ही आगे पहुंच पाई, जबकि बसपा व कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच गईं। सीधी लड़ाई में जहां भाजपा गठबंधन को 45% से अधिक वोट मिले, वहीं, दूसरे नंबर पर रहा सपा गठबंधन 36% वोट हासिल कर सका।  बीजेपी के 10 नेताओं ने एक लाख से ज्‍यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। साहिबाबाद सीट से सुनील कुमार शर्मा ने तो सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। वह 2,14,835 वोटों के अंतर से विजयी हुए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट से 1.04 लाख से अधिक सीट दर्ज की। यूपी चुनाव 2022में 1 लाख से ज्‍यादा वोट पाने वाले बीजेपी नेताओं की सूची 👇 नाम सीट जीत का अंतर सुनील कुमार शर्मा साहिबाबाद 2,14,835 पंकज सिंह नोएडा 1,81,513 तेजपाल सिंह नागर दादरी 1,38,218 अमित अग्रवाल मेरठ कैंट 1,17,526 पुरुषोत्‍तम खंडेलवाल आगरा उत्‍तर 1,12,370 मनोहर लाल पन्‍थ महरौनी 1,10,45…