प्रदीप हत्याकांड का खुलासा : गुड़ व्यापारी के लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की थी हत्या, पुलिस ने लुटेरों को किया गिरफ्तार
प्रदीप हत्याकांड का खुलासा : गुड़ व्यापारी के लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की थी हत्या, पुलिस ने लुटेरों को किया गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर जनपद के स्याना मंडी गुड़ व्यापारी की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों के पास से लूटी हुई रकम से आधे पैसे भी बरामद किए गए हैं। लुटेरों को गिरफ्तार करने और हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने पर परिजनों और व्यापारियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। 100 किमी तक के सीसीटीवी खंगाले एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 100 किलोमीटर की परिधि में आने वाले मुख्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुड़ व्यापारी हत्याकांड का खुलासा किया है। लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने एक सप्ताह पूर्व प्रदीप सिंघल की गोली मारकर हत्या की थी। गुड़ व्यापारी से 2.80 लाख रुपये की लुटेरों ने लूट की थी। लूटी गई रकम में से 1.80 लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद किये हैं। तीन दिन की थी रेकी बदमाशों ने बताया कि दो व आठ मार्च को प्रदीप की रेकी की थी। 10 मार्च को घटना को अंजाम देना था लेकिन उस दिन प्रदीप का भाई उनके साथ था तो विचार बदल दिया। हत्यारोपित राहुल हापुड़ मंडी में एक आढ़ती की दुकान प…