अजीब नाराजगी... नशे में धुत युवक ने दो कारों को कर डाला स्वाहा, मालिक पंहुचा थाने मुकदमा दर्ज

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। ऐसे ही नहीं कहा गया कि जब शराब का सुरूर चढ़ता है तो फिर सामने वाला हर व्यक्ति छोटा ही दिखता है। ऐसा ही एक ताजा मामला बुलंदशहर में सामने आया है। जिसमें एक नशे में धुत युवक ने पूर्व विधायक के घर पर खड़ी दो कारों में आग लगा दी।

ये पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के डूंगरा जाट गांव का हैै। यहां पर पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह का घर भी हैै। उनके घर पर दो गाड़ियां खड़ी थी। अचानक उनसे धुआं उठने लगा। लोगों ने देखा तो पता चला कि गाड़ियों में आग लगी है। 

किसी तरह से लोगों ने जल्दी जल्दी आग को बुझाया। तब तक काफी हद तक गाड़ियां जल चुकी थी। बाद में पता चला कि एक युवक जो नशे में धुत था, उसी ने गाड़ियों ने आग लगा दी थी। बाद में युवक के खिलाफ तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

कौन हैं पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह

गजेंद्र सिंह बुलंदशहर की अनूप शहर सीट से विधायक रह चुके हैं। पहले गजेंद्र सिंह रालोद में थे लेकिन फिर उन्होंने चुनाव के पहले रालोद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके पहले वह बसपा को छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। हालांकि इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस को हार का ही मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0