योगी-मोदी को गाली देने पर हुआ बवाल : पथराव और फायरिंग भी हुई , 14 के खिलाफ FIR दर्ज

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। आहार थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में ब्राह्मण समाज और योगी-मोदी को गाली देने पर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग हुई। असामाजिक तत्वों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंट पत्थर से मारपीट करने व फायरिंग करने का भी आरोप है।

पीड़ित पक्ष ने मारपीट का व गाली गलौज का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ितों का आरोप है कि शनिवार देर रात चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने ब्राह्मण समाज सहित योगी और मोदी को गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि मारपीट के साथ फायरिंग भी शुरू हो गई। वहीं पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी दिलबाग, बहादुर, बॉबी, राजू, एदल, प्रवीण, कौशल, राजू कुमार, दीपू, अजित, यशवीर, खेमा, मोनू, अनुज आदि के खिलाफ IPC की धारा 147, 336, 504 और 506 में तहत FIR दर्ज की गई है।

​​​​​​​जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 147, 336, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0