बुलंदशहर। 50 हजार का इनामी गिरफ्तार : कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ था फरार, हाईवे पर एक्सल फेंककर लूट-रेप करता है बावरिया गैंग हत्या-लूट और डकैती के दर्जनों मामले हैं दर्ज
बुलंदशहर। 50 हजार का इनामी गिरफ्तार : कोर्ट में पेशी के दौरान हुआ था फरार, हाईवे पर एक्सल फेंककर लूट-रेप करता है बावरिया गैंग हत्या-लूट और डकैती के दर्जनों मामले हैं दर्ज ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। जनपद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 50 हज़ार का इनामी कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ सवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन वर्ष पूर्व आरोपी बदमाश पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। 15 जनवरी 2019 को कोर्ट में पेशी पर लाते समय बावरिया गैंग का सदस्य सुनील फरार हो गया था। पुलिस आरोपी बदमाश की तभी से तलाश में जुटी थी। लंबे समय से पुलिस सुनील की तलाश कर रही थी। सुनील गुजरात में छिपकर ही जरायम की दुनिया में अपने गुर्गों के सहारे काम कर रहा था। बुलंदशहर पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने 50 हज़ार के इनामी बावरिया गैंग से ताल्लुक रखने वाले सुनील को गिरफ्तार किया है। नोएडा एसटीएफ ने 50 हजार रुपए के इनामी घुमंतू जाति के बदमाश सुनील उर्फ सांवल को गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के जोरा कस्बे का रहने वाला है। 15 जनवरी 2019 को बुलंदशहर में कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते वक्त वह कस्टडी से फरार हो गया था। हरियाणा से इस अपराधी को सात साल की सजा हो चुकी है। हालांकि, वह कस्टडी से फरार हो गया था। एसटीएफ नोएडा के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने…