बुलंदशहर। जिले में फिर गरजा बाबा का बुलडोजर : कई अवैध कॉलोनी गिराई गई, एक महीने में 9वीं बार हुई कार्रवाई
बुलंदशहर। जिले में फिर गरजा बाबा का बुलडोजर : कई अवैध कॉलोनी गिराई गई, एक महीने में 9वीं बार हुई कार्रवाई रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। जनपद में बुधवार को विकास प्राधिकरण ने बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियों को जमीदोज कर दिया। बुलंदशहर के अलावा सिकंदराबाद बाईपास, गुलावठी और जहांगीराबाद में बाबा का बुलडोजर जमकर गरजा। बुलंदशहर में एक कालोनी चार बीघा, जबकि दूसरी कालोनी को 20 बीघा जमीन में कॉलोनाइजर बसा रहे थे। इसका नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था। बुधवार को विकास प्राधिकरण के अफसरों ने इसे बुलडोजर से ढहा दिया। इसके अलावा बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने सिकंदराबाद बाईपास, गुलावठी और जहांगीराबाद में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को भी जमीदोज किया। एक माह में 9वीं कार्रवाई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विकास प्राधिकरण के अफसरों ने कार्रवाई को तेज कर दिया है। पिछले एक माह में नौवीं बार जनपद में बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। अफसरों का कहना है कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सिकंदराबाद में मास्क लगाना भूले क्षेत्रीय : सरकारी अनिवार्यता की उड़ रहीं सरेआम धज्जियां,न दुकानदार न ग्राहक लगा रहे मास्क बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने …