बुलंदशहर। करोड़ों की जमीन पर दो दशक से कब्जा : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने किया था भूमि अधिग्रहण, हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, प्रशासनिक अधिकारी ने कराया कब्जा मुक्त

बुलंदशहर। करोड़ों की जमीन पर दो दशक से कब्जा : रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने किया था भूमि अधिग्रहण, हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, प्रशासनिक अधिकारी ने कराया कब्जा मुक्त
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। नगर स्तिथ पुरानी जेल के पीछे प्राचीन मंदिर बना हुआ है। उसी मंदिर से लगी हुई सरकारी जमीन पर जेल से रिटायर्ड सिपाही ने करीब दो दशक से अवैध कब्जा किया हुआ था।  शनिवार को मंदिर समिति के लोगो ने आरोपी से एक प्यायु लगवाने के लिए थोड़ी सी जगह मांगी तो आरोपी ने देर रात मंदिर पर ही ताला जड़ दिया। रविवार को जब भक्त मंदिर पहुंचे तो वहां ताला देख हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने अपने सामने ताला खुलवाया ओर अवैध कब्जे पर कार्रवाई की। जेल में सिपाही था शकूर शकूर जेल में सिपाही के पद पर कार्य करता था। तत्कालीन जेल अधीक्षक ने उसे जेल के पीछे रहने की अनुमति दे दी थी। जिसके बाद से उसने वही अपना मकान बनवा लिया और दुधारू पशु भी बांध लिए। करीब 15 साल पूर्व वह रिटायर्ड हुआ लेकिन उसका कब्जा बदस्तूर रहा। कई बार लोगो ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कुछ नही हो पाया।  हिन्दू युवा वाहनी के जिलाध्यक्ष प्रीतम कुमार ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण मंदिर के पास एक पियाऊ खोलने के लिए आरोपी से जगह मांगी गई थी समिति द्वारा, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया और आरोप है कि मंदिर पर ताला भी लगा …