बुलंदशहर। जिला पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन जारी, एक बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार
बुलंदशहर। जिला पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन जारी, एक बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। जिले में पुलिस का ऑपरेशन शूटआउट जारी है, बुलंदशहर में देर रात एक वारदात को अंजाम देने जा रहे 2 बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, हालांकि पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे, कई कारतूस और बाइक बरामद की है, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाश रिहान शातिर लुटेरा है और कई मामले दर्ज हैं। क्या है पूरा मामला ? बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात थाना कोतवाली नगर पुलिस वंचित अपराधियो की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पॉक्स को जानकारी मिली कि 2 शातिर बदमाश बाइक पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं, इसके बाद बुलंदशहर कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा पुलिस टीम के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गये। पुलिस टीम मामन चुंगी पर चैकिंग कर रही थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर मामन चुंगी की तरफ से आते दिखाई दिये, जिनको पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। इसक…