बुलंदशहर। आठ वर्ष की मासूम बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म : पीड़ित परिवार ने कोतवाली पर किया हंगामा
बुलंदशहर। आठ वर्ष की मासूम बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म : पीड़ित परिवार ने कोतवाली पर किया हंगामा रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। नगर के एक मौहल्ला निवासी आठ वर्षीय मासूम बालिका के साथ दो अज्ञात युवकों के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है साथ ही मासूम बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। उधर पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पर हंगामा किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अन्विता उपाध्याय ने पीड़ित परिजनों को समझाते हुए कहा कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है उन्होंने बताया के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम, एसओजी टीम सहित तीन टीमें गठित की गई है। कोतवाली क्षेत्र के नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गत 24 अप्रैल को मेरी पुत्री दोपहर में घर से खाना लेकर मेरे लड़के के पास जरा डॉक्टर इमली के नीचे गई थी जब खाना देकर वापस घर आ रही थी तभी पीछे से तो अज्ञात लड़के पीछे से आए और लड़की का मुंह और आंख बन्द कर उठा कर ले गए आरोपियों ने उसे डरा धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद मेरी लड़की को आरोपियों द्वारा वापस …