बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के गुरुवार को बुलंदशहर जनपद में प्रथम आगमन पर नेशनल हाईवे 91 आईपी कॉलेज के निकट भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्री संदीप सिंह दिल्ली से अपने गृह जनपद अलीगढ़ जा रहे थे। 

ज्ञात हो कि मंत्री संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं। स्वागत करने वालों में सांसद डॉ. भोला सिंह, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक डिबाई चंद्रपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष मनोज गर्ग, जीतू ठाकुर आदि शामिल रहे।

भाजपा जिला मंत्री नवनियुक्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार से दिल्ली जा कर मुलाकात की

भाजपा जिला मंत्री कुलदीप शर्मा, ने उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह उर्फ संजू भैया को दिल्ली आवास पर पहुंच कर बधाई दी और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। वहीं साथ में एटा सांसद राजू भैया का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال