बुलंदशहर। खनन माफिया की जेसीबी जब्त : अवैध खनन करते नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने जेसीबी पकड़ी, विरोध में की कार्रवाई
बुलंदशहर। खनन माफिया की जेसीबी जब्त : अवैध खनन करते नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने जेसीबी पकड़ी, विरोध में की कार्रवाई रिपो० रीशू कुमार शिकारपुर क्षेत्र एक गांव कई दिनों से चल रहे अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मौके पर चल रहे अवैध खनन को रोका तथा जेसीबी को जप्त कर लिया। सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि बुलंदशहर। शिकारपुर दूरभाष पर प्राप्त आदेश अनुपालन में नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, ने ग्राम जालपी में मौके पर खनन की जांच की गई जिसमें पाया गया कि एक जेसीबी UP 13 AT 9606 ग्राम जालपी में भट्टे के समीप बिना परमिशन के अवैध मिट्टी का खनन कर रही थी मौके पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने जेसीबी चालक से खनन सम्बन्धी पत्र मांगा परन्तु चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने जेसीबी को शिकारपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है अवैध खनन करने वालों के पास खनन की कोई परमिशन नहीं थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार के खूब घन-घनाने फोन लेकिन नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने नहीं छोड़ी जेसीबी मशीन। तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन कारोबारी अवैध खनन कर…