बुलंदशहर। पुलिस ने फरार बलात्कारी को किया गिरफ्तार : तमंचे के बल पर आठ माह पहले किया था दुष्कर्म, वीडियो हुआ था वायरल

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शादीशुदा महिला ने करीब आठ माह पहले दूसरे मोहल्ला निवासी महिला को अपने घर पर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उसके पति ने बुलाई गई महिला के साथ तमंचा दिखाते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो भी बना ली है। 

आरोपी व्यक्ति ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल कर दी तब पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर अनूपशहर बुलंदशहर मार्ग स्थित ब्लॉक के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको यहां यह बता दें कि अनूप शहर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी शादीशुदा महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब 8 माह पूर्व अनूपशहर में ही रहने वाली महिला पिंकी ने उसे अपने घर बुलाया। उस दौरान पीड़िता का पति काम पर गया हुआ था पिंकी के घर पर उस दौरान पिंकी का पति नीरज भी मौजूद था। दंपत्ति ने पीड़िता को तमंचा आदि दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया।

नीरज ने महिला के साथ रेप किया और आरोपी की पत्नी ने वीडियो बना दी। इसके साथ ही आरोपी ने महिला को उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उस समय से पीड़ित महिला ने आरोपी के पास जाने से मना किया तो आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी घर से फरार हो गया था। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अनूपशहर बुलंदशहर रोड स्थित ब्लॉक के पास पुलिस द्वारा आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


अनूपशहर में गेहूं क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा : सरकारी मूल्य से ज्यादा मंडी में मिल रहा दाम, इंतजाम के बावजूद नहीं आते किसान

अहार-अहार थाना क्षेत्र के गांव मौहरसा स्थित दि किसान सहकारी समिति मौहरसा पर लगे गेंहू क्रय केंद्र पर ढाई सप्ताह बीतने के बाद भी गेंहू की आवक नही हो सकी है।क्रय केंद्र प्रभारी एवं तौल करने वाली लेबर किसानो के इंतजार में बैठे रहते है।वहीं इस बार किसान गेंहू तौल कराने हेतु अपना पंजीकरण तक नही करा रहे है।

किसान बोले कम है सरकारी मूल्य

क्षेत्र के गांव मौहरसा स्थित दि किसान सहकारी समिति से आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान जुड़े हुए है।किसानों की सुविधा हेतु समिति पर हर वर्ष गेंहू क्रय केंद्र लगाया जाता है जिस पर हजारों कुंतल गेंहू की खरीद होती है।इस बार भी क्रय केन्द्र बनाया गया है जिसे 1 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है।

हजारों बोरे बारदाने के साथ साथ तौल हेतु तराजू पंडाल आदि भी लगाए गये है वहीं लेबर भी क्रय केन्द्र पर मौजूद है। पर्याप्त मात्रा में बाहर जाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन ढ़ाई सप्ताह बीतने के बाद भी किसी एक किसान ने भी अपने गेंहू की तौल अभी तक नहीं करायी है।

समिति कर्मचारी व लेबर किसानों के इंतजार में बैठी रहती है।क्रय केन्द्र प्रभारी हेमलता सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र पर अभी तक किसी भी किसान ने गेंहू नही बेचा है,केन्द्र पर गेंहू लाने वाले किसानों की तौल करायी जायेगी।

वहीं किसान राजेन्द्र,रोहिल,मनोज,सुरेश शर्मा ने बताया कि मंडी में सरकारी मूल्य से अधिक रेट पर गेहूं की खरीद हो रही है और भुगतान भी नगद किया जा रहा है इसलिए किसान इस बार क्रय केन्द्रों पर गेहूं बेचने से परहेज कर रहे है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0