बुलंदशहर। युवक की गोली मारकर हत्या : दोस्त को फोन करके खेत पर बुलाकर पेट में मारी तीन गोली - जानिए क्या है पूरा मामला

बुलंदशहर। युवक की गोली मारकर हत्या : दोस्त को फोन करके खेत पर बुलाकर पेट में मारी तीन गोली - जानिए क्या है पूरा मामला
रिपो० जोगेंद्र सागर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर कनेनी गांव में रुपयों के लेनदेन के चलते दोस्त ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के दौरान आरोपी दोस्त का पिता भी साथ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली  क्षेत्र के शहजादपुर कनेनी निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा ललित (21) ट्रक चलाता है। दो दिन की छुट्टी आया था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह उसके दोस्त ने अपने ट्यूबेल पर बुलाने के बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर दिनदहाड़े उसे गोली मार दी। गोली सिर में जा लगी। ललित की मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्र नेत्रहीन है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी मौके से हुआ फरार युवक के पिता ने बताया कि ललित सुबह सोकर उठा था, तभी उसको करीब 9:30 बजे सूरज का फोन आता है। सूरज ने ललित से 3 लाख रुपए एक साल पहले उधार लिए थे। वही पैसे लौटाने की बात कहकर सूरज ललित …