यूपी में गैंगरैप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, जानिए यूपी में कहां - कहां हुई मुठभेड और एनकाउंटर

यूपी में गैंगरैप के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, जानिए यूपी में कहां - कहां हुई मुठभेड और एनकाउंटर
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद अपराधियों, बदमाशों और माफियाओं पर बुलडोजर चलने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही योगी सरकार की एनकाउंटर मुहिम भी जारी है। सरकार गठन के बाद से ही पुलिस द्वारा लगातार एनकाउंटर किए जा रहे हैं और बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आलम यह है कि एनकाउंटर के खौफ से अपराधी थानों में खुद ही सरेंडर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि योगी सरकार पार्ट-2 के गठन के बाद कहां पर चले बुलडोजर, कहां तड़तड़ाई बदमाशों पर गोलियां और उत्तर प्रदेश में किन-किन जगहों पर खौफ के मारे अपराधियों और बदमाशों ने खुद को पुलिस के हवाले किया। चंदौली में पुलिस एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी अरेस्ट सबसे ताजा मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली का है, जहां आज यानी एक अप्रैल को पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ में 50 हजार के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर के दौरान इस बदमाश के पैर में गोली लगी है। दिनेश सोनकर नाम का यह बदमाश लुटेरों का गैंग चलाता था और चंदौली के साथ-साथ वाराणसी में लूटपाट करता था। सीतापुर में तीन मुठभेड़, सात गिरफ्तार सरकार बनने के बाद से सीतापुर…