यूपी में 7 हजार से अधिक मदरसों में घोटाले की होगी जांच, कितने मदरसों पर आंच --- जानें योगी सरकार ने क्यों दिया यह निर्देश

यूपी में 7 हजार से अधिक मदरसों में घोटाले की होगी जांच, कितने मदरसों पर आंच --- जानें योगी सरकार ने क्यों दिया यह निर्देश
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 7,442 मदरसों की जांच करवाने का फैसला किया है, सरकार ने आधुनिकीकरण योजना का लाभ लेने वाले ऐसे सभी 7,442 मदरसों की जांच करने की बात कही है।  कुछ ज़िलों में कागजों में चल रहे फर्जी मदरसों की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। योगी सरकार के मदरसा बोर्ड ने इस संबंध में जांच का आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब प्रदेश में कुल 7442 मदरसों की जांच कराई जाएगी, इसके अलावा यह आदेश भी दिया गया है कि मदरसे में दुआ के बाद राष्ट्रगान कराना अनिवार्य होगा।  मदरसा बोर्ड की ओर से जांच का आदेश देते हुए कहा गया है कि जो मदरसे सही पाए जाएंगे, उन्हें और सशक्त किया जाएगा। योगी सरकार ने मदरसों की जांच करवाने का आदेश गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले के बाद दिया है। पुराना है विवाद वैसे फर्जी मदरसों वाला विवाद काफी पुराना है. इसकी शुरुआत तो सपा सरकार के दौरान साल 2013 में तब हो गई थी जब राज्य में कुल 118 फर्जी मदरसे मिल गए थे, तब सबसे ज्यादा फर्जी मदरसे मेरठ से सामने आए थे।  अब इस बार राज्य सरकार को अमरोहा, गोंडा और कुशीनगर को लेकर…