यूपी। नवरात्र में पुलिसकर्मी करेंगे पेट्रोलिंग : स्कूल - कालेज, चौराहों और भी अन्य जगहों पर तैनात रहेगी एंटी रोमियो स्क्वायड - जानिए योगी सरकार के 15 नए निर्देश

यूपी। नवरात्र में पुलिसकर्मी करेंगे पेट्रोलिंग : स्कूल - कालेज, चौराहों और भी अन्य जगहों पर तैनात रहेगी एंटी रोमियो स्क्वायड - जानिए योगी सरकार के 15 नए निर्देश
Editorial Desk, SD Live उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 100 दिनों की कार्ययोजना को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी आस्था के केंद्रों और महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके तहत नवरात्र में सभी पुलिसकर्मियों को पेट्रोलिंग के निर्देश भी दिए गए। राज्य में अब 2 अप्रैल से 'मिशन शक्ति' अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। 'Media' से बातचीत करते हुए गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया, योगी सरकार ने 100 दिन का प्रोग्राम बनाया है। इसमें कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने सबसे पहले तैयारी की है, इसमें नवरात्र के पहले दिन से ये कार्य पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता में रहेंगे। नवरात्र में सभी पुलिसकर्मियों को फूट पेट्रोलिंग करनी होगी। पुलिस के बड़े अधिकारी इस फूट पेट्रोलिंग में…