यूपी। महिला ने उठाया पति की मौत से आहत होकर ये कदम : खुद को फांसी के फंदे पर लटक कर दे दी जान, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस और परिजनों के उड़ गए होश - जानिए ऐसा क्या लिखा था सुसाइड नोट में

यूपी। महिला ने उठाया पति की मौत से आहत होकर ये कदम : खुद को फांसी के फंदे पर लटक कर दे दी जान, सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस और परिजनों के उड़ गए होश - जानिए ऐसा क्या लिखा था सुसाइड नोट में
ब्यूरो ललित चौधरी मुरादाबाद। यूपी  के मुरादाबाद जिले में शुक्रवार देर शाम एक महिला ने अपने कमरे में खुद को बंद करके पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  इसी बीच परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को उसी कमरे से मृतका की ओर से लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला।  सुसाइड नोट को जैसे ही पढ़ना शुरू किया गया, वहां मौजूद पुलिस टीम और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि सभी मुझसे धीरे-धीरे बिछड़ते जा रहे हैं। अब मैं अपने पति के बिना नहीं रह सकती हैं। सड़क हादसे में पति की मौत से आहत थी महिला पूरा मामला मुरादाबाद के सिविल लाइंस भटावली का है। जहां रहने वाली ललिता नाम की महिला ने शुक्रवार शाम फंदे पर लटक कर जान दे दी। पीआरवी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी सागर जैन और सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से महिला के शव को नीचे उतारा गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में लिखा है कि 'पहले भाई और …