यूपी। योगी सरकार 2.0 : शपथ ग्रहण के बाद सीएम योगी ने लिए पहली कैबिनेट में 17 बड़े फैसले - जानिए कौन -कौन से है वो बड़े फैसले

यूपी। योगी सरकार 2.0 : शपथ ग्रहण के बाद सीएम योगी ने लिए पहली कैबिनेट में 17 बड़े फैसले - जानिए कौन -कौन से है वो बड़े फैसले
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के बाद 17 बड़े फैसले लेते हुए सभी विभागों से 100 दिन, 6 महीने और पांच साल का प्लान तैयार करने को कहा है, इस संबंध में विभागों ने प्रजेंटेशन भी देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में योगी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया। 01. मुफ्त राशन योजना को तीन महीने बढ़ाया, 15 करोड़ लोगों को राशन आगे भी मिलता रहेगा। 02. योगी सरकार सभी तहसीलों में फायर टेंडर की सुविधा उपलब्धता कराने के लिए तेजी से कार्य कर रही है. ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 15 मिनट और शहरी क्षेत्र में अधिकतम 7 मिनट का रिस्पांस टाइम सुनिश्चित करने के निर्देश। 03. दो वर्ष के अंदर 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य के साथ फिर होगी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, 100 दिन में तीसरी ग्राउंड ब्रेंकिंग सेरेमनी, औद्योगिक निवेश की बढ़ावा देने के लिए बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में यूपी सरकार। 04. भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनता से जुड़ी समस्याओं में अनदेखी करने के मामले में डीएम सोनभद्र और एसएसपी गाजियाबाद सस्पेंड। 05. सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस बल के लिए 86 राजपत्रित …