अलीगढ़। तीन तलाक में एएमयू प्रोफेसर समेत 6 पर मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। तीन तलाक में एएमयू प्रोफेसर समेत 6 पर मुकदमा दर्ज
रिपो. सुबेश शर्मा  अलीगढ़ में पत्नी को तीन तलाक देने के मामले में एएमयू के प्रोफेसर और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने रविवार को क्वार्सी थाने में तीन तलाक देने की शिकायत की थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को सोमवार को समझौता सेल में बातचीत के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातचीत कराई, लेकिन पति पत्नी के बीच का विवाद सुलझ नहीं पाया। जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर व उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने रविवार को की थी शिकायत क्वार्सी :- थाना क्षेत्र के इकरा कालोनी निवासी पीड़िता फरहीन इजहार ने रविवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसका निकाह 9 नवंबर 2021 को असद मोहम्मद के साथ हुआ था। असद एएमयू के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता ने बताया कि निकाह के दौरान यह तय हुआ था कि ससुराल पक्ष उसे पढ़ाई करने से रोकेंगे नहीं और वह निकाह के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए एमटेक करेगी। लेकिन निकाह होने के बाद परिवार का रवैया बदल गया। उन्होंने न सिर्फ उसे पढ़ने से रोक…